-->

Breaking News

भोपाल गैस कांड के प्रभावितों के पुनर्वास का काम कर रहा चिंगारी ट्रस्ट


भोपाल। भोपाल गैस त्रासदी से प्रभावित परिवारों की दूसरी और तीसरी पीढ़ी में जन्मे जन्मजात दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास का काम चिंगारी ट्रस्ट बीते दस सालों से कर रहा है। य​ह जानकारी चिंगारी ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने आज बुधवार को एक पत्रकार वार्ता में दी।

ट्रस्ट के डॉ. ऋषि शुक्ला ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षों से फिजियो थैरपी के कारण भोपाल गैस पीड़ित विकलांग बच्चों में बेहतर परिवर्तन देखे गए हैं। इनमें से एक तिहाी बच्चे, तो कभी बैठ नहीं पाते थे, आज बैठने लगे हैं। करीब 68 बच्चे ऐसे हैं जो चल नहीं पाते थे, वह आज चलने लगे हैं।
ट्रस्ट की डॉ. जेबा अहमद का कहना है कि सेंसरी इंटीग्रेशन द्वारा औसतन 44 ओटिजिम, हायपरएक्टिव व्यवहारिक समस्या, सेंसरी डिसोडर, डेवलपमेंटेल डीले से ग्रस्त बच्चों का उपचार किया जा रहा है। ट्रस्ट में नौ साल के इलाज के दौरान इन बच्चों में भी काफी परिवर्तन देखे गए हैं।

चिंगारी ट्रस्ट की प्रबंधक न्यासी रशीदा बी ने कहा कि वर्तमान समय में ट्रस्ट के पास ऐसे 900 बच्चे पंजीकृत हैं, जो भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ित हैं। चिंगारी ट्रस्ट का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा प्रभावित बच्चों का इलाज कर उनका पुनर्वास किया जा सके।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com