-->

Breaking News

अरुआ की गिरफ्तारी पर बोले शिवराज...मेरे राज में डकैत रहेंगे या मैं...


भोपाल : शिवपुरी जिले के परेवादांत के जंगल में एनकाउंटर के बाद 40 हजार के इनामी डकैत को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। डकैत अरविंद रावत ने कई वारदातों को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला रखी थी। पुलिस की इस कामयाबी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश पुलिस को बधाई दी है।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा है "शिवपुरी के जंगलों से डकैत अरविंद रावत उर्फ अरुया को गिरफ्तार करने पर एमपी पुलिस के जाँबाज़ों को सलाम। मैं पहले भी यह कह चुका हूँ कि मेरे राज में प्रदेश में या तो डकैत रहेंगे या मैं। हमारी सरकार नागरिकों को एक सुरक्षित मध्य प्रदेश देने के लिए संकल्पित है"

गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह  पुलिस को सूचना मिली कि अरविंद का मूवमेंट परेवा दांत के जंगल के आसपास देखा गया है। इसके बाद एसपी सुनील पांडेय ने तेंदुआ थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह की टीम को भेजा। जंगल के क्षेत्र में पुलिस ने दबिश दी और एक छोटे से एनकाउंटर के बाद अरविंद रावत को पकड़ लिया। अरविंद ग्वालियर चंबल संभाग का कुख्यात डकैत है और उस पर 40 हजार का इनामी घोषित है। डकैत को पकड़ने वाली टीम में तेंदुआ थाना प्रभारी व जिले के एडी स्पेशलिस्ट रविंद्र सिंह सिकरवार और भौती थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव की भूमिका रही है।

कुछ महीने पहले दतिया पुलिस ने जब इसे गिरफ्तार किया था, तभी बीमारी का बहाना करके डकैत अरविन्द हॉस्पिटल में भर्ती हो गया। इसके बाद सिपाहियों को चकमा देकर इसी साल 17 जुलाई को भाग गया।  इसके बाद डकैत ने आधा दर्जन अपहरण व अन्य घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस इसकी लम्बे समय से तलाश कर रही थी|  पुलिस ने अरविंद पर 40 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस कस्टडी से भागने के बाद अरविंद ने कई वारदातें कीं , डकैत अरविंद रावत निवासी टोरिया कला करैरा के खिलाफ 20 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। कई क्षेत्रों में डकैत गिरोह की दहशत इस कदर व्याप्त थी कि लोग सांझ ढलते ही अपने घरों में दुबक जाते थे। इतना ही नहीं खेती-किसानी का समय होने के बावजूद लोग रात में अपने खेतों पर नहीं रुक पा रहे थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com