देवतालाब अंतर्गत ग्राम खुजबा सुअरहा में विधायक निधि से लगा ट्रांसफार्मर
रीवा(देवतालाब) : देवतालाब अंतर्गत ग्राम खुजबा सुअरहा में पिछले कई साल से बिजली की समस्या बहुत अधिक थी जिसके चलते ग्रामीणों को कई दिनों तक अंधेरे में रहना पड़ता था जब इस बात की जानकारी क्षेत्र के विधायक गिरीश गौतम को हुई तो उन्होंने विधायक निधि 2016 - 17 के तहत ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया जो आज पूरा भी हुआ बिजली को लेकर आये दिन होने वाली किल्लत से खुजबा एव सुअरहा के लोगों को आज निजात मिल गयी है। जिसमें विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ विभाग के ठेकेदार रमेश तिवारी रावेंद्र तिवारी प्रमोद तिवारी के प्रयास से इन दो गांवों को अंधेरे से मुक्ति मिली है। साथ ही इन गॉव के किसानों के लिए सिंचाई के इन दिनों पर विधायक द्वारा बड़ी सौगात साबित होगी।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com