बैंड वालों को अभिभाषक मंच की चेतावनी,बेतुकी धुन बजाना बंद करें
ग्वालियर : शाही
समारोहों सहित विभिन्न मांगलिक अवसरों पर बैण्ड वालों द्वारा बजाई जाने
वाली बेतुकी धुनों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अभिभाषक मंच ने मोर्चा खोला
दिया है। शहर के तमाम बैण्ड प्रबंधकों को बाकायदा लिखित पत्र भेजकर चेतावनी
दी गई है कि विवाह एवं अन्य आनंदोत्सवों के अवसर पर वह केवल सम्यक धुन ही
बजाएं वरना उनके खिलाफ अभियान चलाने सहित कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
दअरसल विवाह समारोह वगैरह में बैण्ड बाजों पर कई बार ऐसी धुनें बजाई जाती हैं जिनका उस अवसर से कोई लेना-देना नहीं होता। कई बार ऐसे शुभ प्रसंगों पर अश्लील और अस्मयक गानों की धुन के कारण कार्यक्रम में शामिल होने वालों सहित अन्य लोगों को भी असहजता का सामना करना पड़ता है। अभिभाषक मंच का कहना है इस सबका सभ्य समाज पर गलत असर पड़ रहा है। साथ ही कई तरह की व्यवहारिक समस्याएं भी पैदा होती हैं। खास बात ये भी है कि वैसे ही इन दिनों ध्वनि प्रदूषण एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए बैण्ड प्रबंधन को इस मामले में नैतिक व सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए ऐसी गलत धुनें बजाने से बाज आना चाहिए। इस मामले में मंच ने शहर के बैण्ड प्रबंधकों को एक सूचना पत्रक भेजकर चेताते हुए कहा है कि अगर वह नहीं माने तो उनके खिलाफ कानूनी और दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सुझाव: इन समस्याआें का कारण न बनें
- बेतुकी धुनों पर भौंडे डांस के कारण अक्सर उत्पाद के हालात बनते हैं
- सड़कों पर ट्रेफिक जाम की समस्या पैदा होने से लोग परेशान होते हैं
- व्यर्थ शोर शराबे के साथ-साथ ध्वनि प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है
- फूहड़ गानों की धुनों से पैदा होने वाली नकारात्मक ध्वनि से बढ़ते हैं रोग
चेतावनी: मानो तो ठीक वरना ... कार्रवाई
- समाज हित में अश्लील एवं असम्यक धुन बजाना बंद कर दें
- जो नहीं मानेंगे उनके खिलाफ चलेगा सामाजिक अभियान
- इसके अलावा विभिन्न धाराओं में दण्डात्मक कार्रवाई की तैयारी
इनका कहना है
बैण्ड-बाजों पर आए दिन असम्यक और अश्लील धुनें बजाए जाने से समाज पर गलत असर पड़ रहा है। आए दिन सड़कों पर व्यर्थ के भौंडे डांस के कारण उत्पात जैसी स्थितियां बनती हैं, जिससे ट्रेफिक जाम होता हैं। इन बातों को ध्यान में रखकर बैंड प्रबंधकों को चेताया गया है। बावजूद इसके वह नहीं मानते तो धारा 397 सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई का प्रावधान खुला है।
विजय सिंह चौहान, अध्यक्ष अंत. अभिभाषक मंच
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com