वेतन न मिलने से गुस्साए जिला अस्पताल के कर्मी हड़ताल पर
जबलपुर : आज सुबह जिला अस्पताल (विक्टोरिया) में वेतन न मिलने से खफा होकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं संविदा कर्मचारी कामबंद हड़ताल पर चले गए। विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. एके सिन्हा का घेराव कर दिया। कर्मचारियों का आरोप था कि अधिकारी ठेकेदारों के बिलों का भुगतान तो बिना रोक टोक के कर रहे हैं, लेकिन हमें वेतन देने के नाम पर बजट का रोना रोते हैं।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल पर कर्मियों को पेरामेडिकल स्टाफ का भी समर्थन मिल रहा है। दरअसल विक्टोरिया अस्पताल में चिकित्सकों से लेकर कर्मचारियों तक को समय पर वेतन नही मिल पा रहा है। अभी पिछले सप्ताह ही बमुश्किल चिकित्सकों को वेतन मिल पाया है। वहीं कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से आज अस्पताल का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो गया। संडे अवकाश के बाद सोमवार को ओपीडी में मरीजों की अच्छी खासी भीड़ रहती है। लेकिन कर्मचारियों के न होने के कारण यहां भी अवव्यवस्था का आलम था।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com