-->

Breaking News

नपाध्यक्ष श्रीमति सुशीला साहू ने पार्क में लगवाई आधुनिक फिटनेस मशीने


राजकुमार पंत
अशोकनगर।  नगर पालिका नगर में शहर वासियो को साफ सफाई, बिजली, पानी आदि की व्यवस्थाए मुहैया कराने के अलावा उनके स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दे रहीं है। शहर वासियो को स्वास्थ्य रखने के उद्देश्य से नगरपालिका द्वारा तुलसी सरोवर पार्क में आधुनिक फिटनिस और एक्सरसाइज की मशीने लगवाई गई है। जिसके चलते पार्क में प्रतिदिन टहलने और व्यायाम करने जाने वाले लोगो सहित जिम में पसीना बहाने वाले लोगो के लिए अब निशुल्क फिटनिस मशीने उपलब्ध कराई गई है। जिन पर शहर वासी एक्सरसाईज कर अपने आपको स्वास्थ्य रख सकते है। नपाध्यक्ष श्रीमति सुशीला साहू ने बताया कि हम काफी दिनो से इस प्रोेजेक्ट पर कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मेरा सोचना था कि शहरवासियो को एक्सर साईज के लिए कहीं आधुनिक मशीने उपलब्ध कराई जाए। 

उन्होंने कहा कि वैसे तो नपा द्वारा संजय स्टेडियम में जिम संचालित है, लेकिन बाबजूद इसके हमने इस पार्क में इन आधुनिक मशीने को लगवाया है। जिन पर शहरवासी आकर प्रतिदिन एक्सर साईज कर अपने आपको स्वास्थ और फिट रख सकते है। उन्होंने बताया कि करीब 10 लाख रुपए का टेंडर इन मशीनो को लगाने का हुआ था। जिस पर अभी हाल में आधी मशीने लगी है और जल्द ही और मशीने पार्क में लगा दी जाएगी। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि पार्क के दाई ओर आधुनिक एक्यूप्रेसर सिस्टम भी लगाया जाएगा। जो कि ब्लडप्रेसर के मरीजो के लिए काफी मददगार होगा। उसमें चार तरह की टाईल्स लगाई जाएगी।  यह एक्यूप्रेसर पार्क करीब 100 से 120 स्कवायर फिट के दायरे में बनेगा। जो कि कई प्रकार की बीमारियो के मरीजो के लिए मद्दगार साबित होगा।
 
शनिवार को दोपहर 01.00 बजे नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति सुशीला साहू ने इन मशीनो का शुभारंभ किया। इस मौैके पर विधायक प्रतिनिधि पहलवान साहू, नपा उपाध्यक्ष डा. हरवीर सिंह रघुवंशी, पार्षद मनोज शर्मा, सोनू सुमन, बंटी नामदेव,ऋषि त्रिपाठी, पवन शर्मा  पार्षद प्रतिनिधि ज्ञानी राजपूत, सलिल त्रिपाठी सहित अन्य पार्षद और नपा स्टाफ उपस्थित रहा। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति सुशीला साहू ने बताया कि फिलहाल तुलसी सरोवर पार्क में फिटनिस जोन का काम चल रहा है।  जिसमें करीब एक दर्जन आधुनिक मशीने लग चुकी है। वहीं उन्होेंने बताया कि जल्द ही पार्क में बच्चो के  आकर्षक झूले भी लगवाए जायेंगे। उन्होेंने नगरवासियो से अपील की है। कि पार्क में बने फिटनीस जोन और मशीनो का जरूरत के मुताबिक उपयोग करे और उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com