कालाधन सफेद होने का आरोप लगाने वालो के मुंह पर आपरेशन क्लीन मनी एक तमाचा: आलोक संजर
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद श्री आलोक संजर ने कहा कि विमुद्रीकरण को लेकर कांग्रेस ने दुष्प्रचार किया है। आॅपे्रशन क्लीन मनी उसके मुंह पर करारा तमाचा साबित हुआ है। विपक्ष का आरोप था कि विमुद्रीकरण के बाद बैंकों में जमा हुआ कालाधन सफेद कर लिया गया है। जबकि असलियत यह है कि विमुद्रीकरण के बाद बैंकों में जमा राशि की निगरानी की गई है और संदिग्ध खातों में जमा राशि के लिए जमाकर्ताओं को नोटिस देकर उनके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही आरंभ हो गई है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में ऐसे उन्नीस हजार से अधिक संदिग्ध खातों में अनुसंधान जारी है। इनसे टैक्स भी वसूला जायेगा और गंभीरता से संज्ञान लेकर दंडात्मक कार्यवाही किये जाने पर भी विचार होगा। विमुद्रीकरण और जीएसटी से देश में टैक्स का बेस बढ़ा है। आयकर में 20 प्रतिशत अधिक आयकर दाता जुड़ गये हैं। राजस्व में भी 19 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
संजर ने बताया कि विमुद्रीकरण के बाद कालेधन के कारोबार पर लगाम लगाने से रियल स्टेट संपत्ति के दामों में बीस से तीस प्रतिशत की गिरावट आई है। रियल स्टेट में संपत्ति के दामों में जो कृत्रिम उछाल आया था, वह धड़ाम से लुड़क गया है।
उन्होंने कहा कि विमुद्रीकरण की बढ़ती लोकप्रियता से श्री राहुल गांधी घबरा गये हैं। उन्होंने जिस रोते हुए बुजुर्ग का चित्र इस्तेमाल किया उसकी शिनाख्त नंदलाल गुरूग्राम हुई है और उसने स्वयं कहा कि विमुद्रीकरण से समाज के शोषक वर्ग का चेहरा बेनकाब हुआ है। विमुद्रीकरण से कालाधन की समानान्तर अर्थव्यवस्था चलाने वालों की नींद गायब हो गई है। चित्र का गलत इस्तेमाल कांग्रेस का बौद्धिक दिवालियापन साबित करती है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com