सोनाक्षी के मेकअप आर्टिस्ट की हार्ट अटैक से हुई मौत
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनाक्षी सिन्हा के हाल ही में मेकअप आर्टिस्ट नीलेश परमार की हार्ट अटैक से मंगलवार को मौत हो गई। वह 30 साल के थे। बता दें कि सोनाक्षी उन्हें प्यार से नीलू कहकर बुलाती थी। उन्होंने नीलेश का एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'Life wont ever be the same again without this one 💔 r.i.p'. नीलेश, सोनाक्षी के काफी क्लोज था। सोनाक्षी ने एक बार अपने दोस्तों को बताया था कि वो आज जिस मुकाम पर है उसका क्रेडिट नीलेश को ही जाता है।
मेकअप आर्टिस्ट नीलेश परमार सोनाक्षी की फैमिली का हिस्सा था। बात 2013 की है, गणेश चतुर्थी का दिन था और सोनाक्षी शूटिंग में बिजी थी। इसी दिन नीलेश का बर्थडे भी था, लेकिन नीलेश ने छुट्टी नहीं ली और वे सोनाक्षी के साथ काम करते रहे। सोनाक्षी को पता था नीलेश का बर्थडे है। उन्होंने सेट पर ही नीलेश की सरप्राइज पार्टी दी और केक भी काटा।
इतना ही नहीं उन्होंने अपनी वैनिटी वेन भी बैलून से डेकोरेट करवाई थी। नीलेश, सोनाक्षी के साथ उनकी पहली फिल्म 'दबंग' से जुड़ा था। यूं तो इंडस्ट्री में कई फेमस मेकअप आर्टिस्ट थे, लेकिन सोनाक्षी ने नीलेश को ही अपने लिए चुना था। सोनाक्षी का कहना था कि नीलेश नॉन स्टॉप एंटरनेटमेंट का सोर्स है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com