प्रधानमंत्री आवास योजना के गृह प्रवेश में गरीवो के आखो में खुशी के आंसू छलक पडे : गणेश सिंह
अबधबिहारी सिंह
सतना, ब्यूरो: आज अंतर्राष्ट्रीय आवास दिवस पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मकानों के गृह प्रवेश के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होकर नागौद क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुरेहा में 86 घरों में तथा जनपद पंचायत सोहावल के ग्राम पंचायत दिदौध में 72 गरीबों को ग्रह प्रवेश कराते हुए खुशी के आंसू झलकते हुए देखे।
उक्त अवसर पर सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि आज के दिन उन गरीबों का सबसे बड़ा सपना पूरा हो चुका है।जाने उसकी कितनी पीढ़ियां नहीं रही होगी आज सबका पक्का मकान उनके पीढ़ियों के सपने को खुशियों का कोई अंत नहीं है। देश की आजादी का 70 वर्ष बीत चुका है पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु जी ने रोटी कपड़ा मकान देने का नारा दिया था सरकारी आंकड़ों का यदि हम देखें तो 6 करोड़ लोगों के पास आवास नहीं है। सतना जिले में एक लाख 93 हजार ऐसे परिवार हैं जिनके पास मकान नहीं है लेकिन नेहरु जी की सरकार ने गरीबों का मकान बनाने का कोई कारगर योजना नहीं दी थी इंदिरा गांधी ने इंदिरा आवास योजना चलाया जो एक पंचायत को साल में एक से अधिक नहीं मिला जिस दिन से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी बने तब से उन्होंने 6 करोड़ लोगों को सत प्रतिशत आवास देने की शुरूआत किया है 1 साल में देश डेढ़ करोड़ मकान बन गए। सतना जिले में 23996 का लक्ष्य था जो आज दिनांक को 10265 मकान बनकरके तैयार है जिनका गृह प्रवेश हो रहा है ।इस योजना से गरीबों के भाग्य जाग गये और हर गरीब यह मान लिया है कि अब हमारा भी घर बनकर रहेगा। जो घास फूस की झोपड़ी में रहता था आज उसका पक्का मकान बन गया घर में खाना पकाने को रसोई गैस आ गई यह एक उस गरीब को खुशी का खुशी का अवसर है। उसके सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को जितना साधुवाद किया जाए उतना भी कम है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री यादवेंद्र सिंह जी विधायक नागौद, डॉ.रश्मी सिंह जी,अनूप कुमार सिंह जी सीईओ जिला पंचायत सतना,गायत्री पटेल जी,रामकुमार चतुर्वेदी जी,पुष्पराज बागरी जी,राजेश नामदेव जी,धर्मेंद्र सिंह जी आदि हजारों की तादाद में जनता जनार्दन उपस्थित रहे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com