-->

Breaking News

शौंचालय निर्माण में साबित हुए भ्रष्टाचार के बाद सरपंच को निलंबित करने पंचो ने सौंपा ज्ञापन

शौंचालय निर्माण में साबित हुए भ्रष्टाचार के बाद सरपंच को निलंबित करने पंचो ने सौंपा ज्ञापन

अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा -8770089979

जनपद पंचायत ग्राम पंचायत बरगवां में स्वच्छ भारत मिषन के तहत हुए 14 लाख 38 हजार रूपये के शौंचालय घोटाले में सरपंच रूनिया बाई व सचिव राघवेन्द्र सिंह पर आरोप सिद्व हुए है लेकिन अभी तक ग्राम पंचायत सरपंच को पद से पृथक नही किया गया है व साथ ही ग्राम पंचायत बरगवां में बीते 6 माह से कोई भी विकास  कार्य नही हो रहे जिससे पंचायम के विकास पर विराम लग गया है वहीं कार्यवाही न होने से आमजनों में भारी आक्रोष है व आमरण अनषन  करने के लिए ग्रामीण बाध्य हों रहे है ग्रामीणों ने निवेदन करते हुए कहा है कि ग्रामीणों  के हितों को ध्यान में रखते हुए मोदी के सपने को सकार करते हुए स्वच्छ भारत मिषन पर लगाम लगाने वाले पंचायत सरपंच प्रतिनिधि सचिव के निलबंन के साथ दंडात्मक कार्यवाही करते हुए संबधित विभाग ठोस दिषा निर्देष दिए जाने कीे कृपा करे जिससे आम ग्रामीणों में सरकार के प्रति भरोसा कायम रहे व ग्राम पंचायत का विकास गतिषील बने रहें।

षिकायत करते हुए उपसरपंच संतोष टंडन पंच शबनम खान प्रताप धमेजा मुन्नी बैगा बजरंग बैगा सुमित्रा बाई व गणेष गुप्ता सहित पंच व ग्रामीणों ने सरपंच को पद से पृथक करने की मांग की है व विधायक अनूपपुर सीईओ जिला पंचायत अनूपपुर कलेक्टर अनूपपुर संभागायुक्त महोदय संभाग शहडोल को प्रतिलिपि प्रेषित कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com