मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ
उज्जैन । शनिवार को मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश उज्जैन श्री बीके श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मण्डल अभिभाषक संघ के सभागृह में किया गया। कार्यक्रम के अतिथि डॉ.मोहम्मद शमीम थे। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा मध्यस्थता योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि मध्यस्थता की कार्य प्रणाली एक ऐसा मंच उपलब्ध कराती है, जहां दोनों पक्ष मध्यस्थ के सामने विवाद और उनसे जुड़े अपने हितों के बारे में एक-दूसरे के साथ खुलकर बातचीत करते हैं। यह प्रक्रिया विवाद को सुलझाने का एक सुअवसर प्रदान करती है। न्यायाधीश महोदय ने आगामी 9 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में विवाद का आपसी समझौते के माध्यम से समाधान किये जाने पर जोर दिया।
सेवा निवृत्त न्यायाधीश एवं मीडिएटर डॉ.मोहम्मद शमीम द्वारा अपने सेवाकाल में किये गये सफल मीडिएशन एवं कुटुम्ब न्यायालय में पारिवारिक विवादों के अतुल्य समाधान के सम्बन्ध में मध्यस्थता की परिभाषा देते हुए बताया गया कि यह अदालतों के बाहर विवादों को सुलझाने का एक तरीका है, जो वर्तमान की अहम जरूरत है। मध्यस्थता हेतु स्वयं पक्षकार तय करते हैं कि वे अपना मामला मध्यस्थता से निराकरण कराना चाहते हैं। विवाद में लिप्त पक्षकारों के आपसी रिश्तों में इससे सुधार होता है। मध्यस्थता में दोनों पक्षों की समान जीत होती है।
विशेष न्यायाधीश उज्जैन श्री प्रदीप कुमार व्यास ने भी मध्यस्थता एवं विधिक सहायता के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण किये जाने हेतु लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। इसके साथ ही किसी भी पक्षकार को होने वाली समस्याओं के समाधान के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय आकर जिला विधिक सहायता अधिकारी से सम्पर्क कर अपनी समस्या का समाधान कराने को कहा।
मण्डल अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद चौबे ने भी मध्यस्थता का लाभ लेने के लिये कहा। श्री चौबे ने अपील की कि उभयपक्षों में से कोई भी पक्षकार मीडिएशन कार्यवाही हेतु आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में दे सकता है। इस दौरान श्री आशुतोष शुक्ल सचिव/जिला रजिस्ट्रार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री दिलीपसिंह मुझाल्दा जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री डीएस मालवीय सेवा निवृत्त न्यायाधीश एवं अन्य समस्त अधिवक्तागण मौजूद थे। मीडिएशन जागरूकता कार्यक्रम का आभार उपाध्यक्ष मण्डल अभिभाषक संघ श्री अखिलेश पाल ने व्यक्त किया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com