-->

Breaking News

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने कलेक्टर से भेंट की


उज्जैन । भारतीय  प्रशानिक अकादमी मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे  आईएएस बैच 2017 के 14 प्रशिक्षणार्थियों ने आज उज्जैन के महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के  दर्शन किये । दर्शन उपरांत  सभी युवा अधिकारियों ने कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे से उनके निवास पर भेंट की। कलेक्टर ने चर्चा के दौरान उज्जैन में किये जा रहे ग्रामीण विकास, स्वच्छता अभियान एवम अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सभी युवा अधिकारियों ने विगत सप्ताह में देवास  जिले के ग्रामो में रह कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर कलेक्टर श्री भोंडवे की पत्नी श्रीमती हर्षदा भोंडवे एवम जिला  पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  श्री संदीप जी आर भी मौजूद थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com