सपाक्स युवा ईकाई के प्रत्याशियों ने दो प्राइवेट कॉलेजों में जीता चुनाव
प्रवीण तिवारी
भोपाल। जाति के आधार पर आरक्षण के खिलाफ और आर्थिक आधार पर आरक्षण के समर्थन में गठित हुए सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक कल्याण समाज संस्था (सपाक्स समाज संस्था) की युवा इकाई ने निजी शिक्षा संस्थानों के चुनावों में भाग लेकर कुछ अपना अस्तित्व दर्ज कराया है। ताज़ा जानकारी के अनुसार जहाँ कई संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर सपाक्स युवा ईकाई के प्रत्याशी चुने गये वहीं ‘एक्सटॉल कॉलेज’ बावडिया कंला भोपाल और सीधी ज़िले के साक्षी कालेज बढ़ौरा में सभी पदों पर निर्विरोध चुने गये।
खास बात ये रही कि चुनाव में सपाक्स के मुद्दों को समर्थन करते हुए ABVP के छात्र भी सपाक्स के समर्थन में आये और सपाक्स युवा संगठन के चुनाव लड़ रहे छात्रों का समर्थन किया। एक्सटॉल कॉलेज बावडिया कंला भोपाल में सपाक्स युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर श्रुष्टि मुरामकर, उपाध्यक्ष पद पर अमन शर्मा, सचिव नेहा मीना, और सह सचिव पद पर प्रगति श्रीवास्तव मनोनीत हुई।
जबकि साक्षी कॉलेज बढौरा मे सपॉक्स के चारों उम्मीदवार, अध्यक्ष हेतु रविन्द्र कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष अजिता त्रिपाठी, सचिव पूजा तिवारी, सहसचिव पूनम विश्वकर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गये।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com