जिला कृषि स्थाई समिति की बैठक आयोजित
उज्जैन । उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि विगत 10 नवम्बर को कृषि विज्ञान केन्द्र उज्जैन के सभागृह में जिला कृषि स्थाई समिति की बैठक श्री किशोर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम उप संचालक कृषि ने विभागीय योजनाओं की प्रगति से समिति के सदस्यों को अवगत कराया। इसके पश्चात उद्यानिकी विभाग के श्री सुभाष श्रीवास्तव, कृषि अभियांत्रिकी के श्री पीसी सिसौदिया, पशुपालन विभाग की श्रीमती प्रीति जैन तथा मत्स्य पालन विभाग के श्री प्रतीक त्रिवेदी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।
जिला विपणन अधिकारी श्री मनोज हेडाऊ ने बताया कि जिले में खाद और उर्वरक का भण्डारण किया जा रहा है और युरिया तथा एनपीके की नई रेक भी आने वाली है। श्री किशोर शर्मा ने बैठक में कहा कि जिले में उच्च गुणवत्तायुक्त कृषि आदान सामग्री जैसे- उर्वरक, बीज और कीटनाशक उपलब्ध हो सके, इसके लिये जिले की गुण नियंत्रक टीम सदैव सचेत रहे और विकास खण्ड के अधिकारी समय-समय पर सेम्पलिंग की कार्यवाही सतत करते रहें। बैठक में परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती नीलमसिंह चौहान, श्री कमलेश राठौर, श्री जीआर मुवेल, श्री बीएस अर्गल, श्री केसी व्यास, श्री आरएस गुजराती, श्री सुबोध पाठक और श्री मनवीर तोमर उपस्थित थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com