भोपाल गैंगरेप : दुष्कर्मियों को ऐसी सजा हो..वो मौत मांगे और मौत न मिले : वित्तमंत्री जयंत मलैया
भोपाल : राजधानी को दहला देने वाली गैंगरेप की घटना से पूरा शहर आहत हुआ है। मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं, वहीं लापरवाही दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी गाज गिरी है। गैंग रेप की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है| सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक इस घटना को लेकर लोगों ने गुस्सा दिखाया है। वहीं आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है। वहीं घटना को लेकर प्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैया का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे दुष्कर्मियों के मौत सजा भी काफी नहीं है।
मलैया घटना से बेहद आहत हैं और उन्होंने कहा है ऐसे दुष्कर्मियो को मौत की सजा काफी नही, ऐसा प्रावधान हो कि ये मौत मांगे और मौत भी न मिले। ऐसे दुष्कर्मियों को बेहद कठोर सजा मिलना चाहिए। जिससे समाज में सन्देश जाए और फिर कोई ऐसा दुस्साहस न करे। मलैया से पहले मंत्री अर्चना चिटनीस ने भी कहा था आरोपियों को फांसी की सजा देना चाहिए।
देश की राजधानी दिल्ली में हुई एक घटना (निर्भया गैंगरेप ) ने सारे देश को झकझोर दिया था। ऐसी ही एक घटना ने राजधानी भोपाल को भी शर्मसार कर दिया है। आरोपियों को कठोर सजा देने के लिए सोशल मीडिया पर भी मांग उठ रही है।
एसआईटी गठित की, जीआरपी टीआई करेंगे जांच
इस मामले में 3 थानों के टीआई, दो एसआई संस्पेंड कर दिए गए है। सीएसपी कुलवंत सिंह को हटाकर पीएचक्यू अटैच किया गया है। एमपी नगर थाने के एसआई टेकाम और जीआरपी थाने के एसआई उइके को भी संस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। जिसकी जांच का जिम्मा जीआरपी टीआई हेमंत श्रीवास्तव को सौंपा गया है। श्रीवास्तव डीआईजी महिला अपराध सुधीर लाड को रिपोर्ट करेंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com