गैंगरेप मामले मे पुलिस की भूमिका से नाराज भाजपा नेता हितेश वाजपेयी
भोपाल : यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है| मामले में मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद बड़ी कार्रवाई की गई और तीन थानों के थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है| गैंगरेप जैसे गंभीर मामले में असंवेदनशीलता दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए अब आक्रोश भड़क रहा है| भाजपा नेता और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ.हितेश वाजपेयी ने लापरवाह पुलिस अधिकारियो को पद से हटाने की मांग की है|
हितेश वाजपेयी ट्वीटर पर गैंगरेप की घटना में पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताई है| उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है "अक्षम,असंवेदनशील व आपराधिक-लापरवाही करने वाले पुलिस अधिकारीयों को सेवाओं के लिए अयोग्य मानते हुए सेवा से प्रथक करने की व्यवस्था होना चाहिए"
हितेश वाजपेयी ट्वीटर पर गैंगरेप की घटना में पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताई है| उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है "अक्षम,असंवेदनशील व आपराधिक-लापरवाही करने वाले पुलिस अधिकारीयों को सेवाओं के लिए अयोग्य मानते हुए सेवा से प्रथक करने की व्यवस्था होना चाहिए"
मामले में पुलिस की लापरवाह कार्यप्रणाली उजागर हुई है| थाना सीमा का तर्क देकर पीड़िता और उसके परिजनों ने थाने थाने भटकाया| जिसके कारण इस गंभीर समय में भी पीड़िता को मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ा है| मामले की जानकारी सीएम को मिलते ही मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाई, जिसके बाद आईजी डीपी गुप्ता ने कार्रवाई कर हबीबगंज थाना प्रभारी रवींद्र यादव, एमपी नगर थाना प्रभारी संजय सिंह बैस और जीआरपी टीआई मोहित सक्सेना को संस्पेंड कर दिया| वहीं एमपी नगर सीएसपी कुलवंत सिंह को हटा दिया है। सीएम ने इस मामले में आपात बैठक बुलाकर अपनी नाराजगी जताई थी। तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं चौथा आरोपी अभी भी फरार है|


No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com