-->

Breaking News

प्रदेश के पटवारी हाइटेक स्मार्ट बनेंगे, स्मार्ट फोन मिलेगा: रावत


प्रवीण तिवारी(9111444725)
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के किसानों और पटवारियों का चोली दामन का रिश्ता है। पटवारियों को हाइटेक स्मार्ट बनाने के लिए केंद्र सरकार ने स्मार्ट फोन देकर अधिक सुविधा संपन्न बनाने के निश्चय किया है। इसके लिए सात करोड़ रू. की राशि केंद्र सरकार ने आवंटित कर दी है। इस राशि का जिला स्तर पर आवंटन किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि तय मानकों के आधार पर पटवारियों के लिए इस राशि का वितरण किया जायेगा। स्मार्ट फोन प्राप्त हो जाने के आधार पर 7 हजार, 3 सौ रू. की राशि पटवारी के बैंक खाते में जमा हो जायेगी। इस फोन में राजस्व रिकार्ड एकत्रित करने के जरूरी फीचर्स लोड किये जाने की क्षमता होना लाजमी है।

रावत ने कहा कि स्मार्ट फोन संपन्न होने से पटवारियों की कार्यक्षमता बढेगी। इसका लाभ सरकार और किसान दोनों को मिलेगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com