-->

Breaking News

आधार कार्ड के बिना भी 31 दिसंबर तक राशन दिया जायेगा: बुन्देला


राशन कार्डधारियों के लिए अच्छी खबर
प्रवीण तिवारी(9111444725)
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री जितेन्द्र सिंह बुन्देला ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत मिलने वाले सस्ते राशन के वितरण में आ रही परेशानी को दूर करने और आधार कार्ड की अनिवार्यता को फिलहाल शिथिल करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और खाद्य तथा उपभोक्ता कल्याण मंत्री श्री रामविलास पासवार का आभार व्यक्त किया है। केन्द्र सरकार ने ताजा आदेश में कहा है कि 31 दिसंबर 2017 तक भी यदि उपभोक्ता के पास आधार कार्ड नहीं है तो भी उसे उसके राशनकार्ड के आधार पर ही राशन दिया जायेगा। खाद्य मंत्रालय ने कहा है कि आधार कार्ड से लिंक किया जाना जरूरी है, लेकिन सिर्फ इसी आधार पर ही आधार कार्ड से लिंक नहीं है राशन देने से इंकार नहीं किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि खाद्य मंत्रालय ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि परिवार में जितने सदस्य है उस आधार राशन दिया जाना चाहिए। साथ में यदि नेटवर्क कमजोर है। तकनीकी कारण के आधार पर बायोमेट्रिक कार्ड लिंक नहीं हो रहा है तो भी राशन कार्डधारी को राशन दिया जाना चाहिए। इन कारणों से राशन कार्डधारी को राशन से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com