प्रान्ताध्यक्ष सुरेश जाधव को श्रध्दांजली
धार। एमपी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रान्ताध्यक्ष सुरेश जाधव का निधन हो गया जिससे पेंशनरो मे शोक की लहर दौड गई। वे लम्बे समय से अस्वस्थ थे अस्वस्थ रहते हुए भी जाधव पेंशनरो को सातवा वेतन मान दिलाने के लिए सतत् प्रयत्नशील रहे, शासन ने आश्वासन एंव घोषणा के बाद भी पेंशनरो को सातवा वेतन मान के आदेश जारी नही किये है। श्री जाधव के आकस्मिक निधन पर धार के पेंशनरो ने कार्यालयो मे शौक सभा रखी जिसमे सुरेश जाधव के कर्मचारियों एंव पेंशनरो के प्रति उनके नेतृत्व में किये गये कार्यो एंव उनकी निस्वार्थ सेवा को एंव उनके कार्यकाल की उपलब्धियो को याद करते हुए दो मिनट का मोन रखकर उन्हे भावभिनी श्रध्दांजली दी।
इस अवसर पर भेरू सिंह बारोड, जिलाध्यक्ष नंदकिषोर उपाध्याय, बबन अग्रवाल महामंत्री, शंकर सिंह तोमर महासचिव, के के वर्मा जिला सचिव, विष्णु कुमार बोडस, सुरेश भण्डारी, श्रवण सिंह नायक, अंतर सिह यादव, बाबुलाल चैहान, श्री एच डी शुक्ला, प्रमोद टोंग्या, नारायण सिंह , शिव शंकर वर्मा, मनोहर गैराना, महादेव शिन्दे, श्री बद्रीलाल गोयल आदि उपस्थित थे। यह जानकारी भेरूसिंह बारोड़ जिला अध्यक्ष ने दी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com