MP टूरिज्म की फर्जी वेबसाइट बनाकर इंजीनियर ने कमाए दस लाख, साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार
भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) टूरिज्म की फर्जी वेबसाइट बनाकर सरकार के साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश टूरिज्य की इस फर्जी वेबसाइट को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बनाया था। साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने वाले इंजीनियर को गिरफ्तार किया है।
साइबर क्राइम पुलिस भोपाल ने इंडिया वन समाचार को बताया कि MP टूरिज्म विभाग द्वारा बीते 26 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में टूरिज्म विभाग ने बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा www.hanumantiyatapu.com, www.sailanitapu.com नाम से फर्जी वेबसाइट संचालित की जा रही है। इस फर्जी वेबसाइट के जरिए MP टूरिज्म का नाम इस्तेमाल करके सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरु की गई। विवेचना के आधार पर फर्जी वेबसाइट बनाकर संचालित करने वाले मुख्य आरोपी नरसिंह चौहान पिता भागवत चौहान निवासी हरजूद खंड़वा, को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी नरसिंह, पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और पुणे की एक मल्टीनेशनल कम्पनी में काम करता है। आरोपी ने बीते 29 अक्टूबर 2016 से 21 नवम्बर 2017 के बीच 340 बार करीब 1200 पर्यटकों के लिए रूम बुक करवाया था। इसमें आरोपी ने 38 लाख 31 हजार 792 रुपए का कारोबार करके दस लाख रुपए का मुनाफा भी कमाया था।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com