-->

Breaking News

मप्र : भाजपा मना रही कालाधन मुक्ति दिवस तो कांग्रेस ने भी मनाया काला दिवस


एमपी ऑनलाइन न्यूज़ संवाददाता राहुल तिवारी की रिपोर्ट
रीवा(जवा) : मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा देश में केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी लागू किए जाने का एक वर्ष पूरा होने पर आज 8 नवंबर को उसे अपने-अपने तरह से याद कर रहे हैं। कांग्रेस जहां इस फैसले को जनविरोधी करार देकर ‘काला दिवस’ मना रही है, तो वहीं भाजपा इस दिन को कालाधन मुक्ति दिवस करार दे रही है।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में नोटबंदी की सालगिरह को ‘काला-दिवस’ के रूप में मनाया जा  गया। रीवा जिले के जवा  में काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाल कर काला दिवस मनाया गया संपन्न हुए कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामनरेश तिवारी, किसान कांग्रेस नेता तरुणेंद्र द्विवेदी,बालेन्द्र तिवारी,रामप्रभाऊ विश्वकर्मा,राजकुमार सिंह,वीनम सिंह,रामबदन हरिजन,दीपक पांडेय,सहित सैकड़ों कांग्रेस समर्थक उपस्थित रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जवा अध्यक्ष रामनरेश तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में हो रहा है, जिसमें स्थानीय जनता, कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी अन्य संस्थाओं के कांग्रेस पक्ष के जनप्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com