पक्षियों के स्वभाव को समझने के लिए नेचर फोटोग्राफी में जुटी जान्हवी पटेल
प्रवीण तिवारी(9111444725)
भोपाल : मैं जब छोटी थी तो हवा में बिंदास उड़ते इन पंछियों को देखकर मन में तरह तरह के विचार उठते थे कि क्या जिंदगी है इन परिंदों की, एकदम बेफ्रिकी जब देखो जमीन पर जब देखो हवा पे सवार, कोई रोक न कोई टोक, काश हम भी पक्षी होते तो क्या बात होती।
ये कहना हैं 12वीं की स्टुडेंट जान्हवी पटेल का। उन्हें परिंदों के बारे में जानने में दिलचस्पी है। वह पक्षियों के स्वभाव से परिचित होना चाहती है। 12वीं की स्टुडेंट जान्हवी पटेल पक्षियों के स्वभाव को समझने के लिए नेचर फोटोग्राफी करती है। उसकी फोटोग्राफी गौरैया से लेकर तोता, इठलाती कोयल और चंचल बुलबुल सब शामिल होते हैं। वह फोटोग्राफी के बाद परिंदों के क्रियाकलापों को अपनी डायरी में लिखती हैं। वन विहार को अपनी साइट बना रखा है।

शोरगुल से दूर परिंदों की जिंदगी में झांकने की कोशिश में जुटी जान्हवीं पटेल को फोटोग्राफी का शौक है। वह कैमरा लेकर निकल पड़ती है। इसके बाद स्वच्छंद आकाश में उड़ान भरते पक्षियों की फोटो खींचती हैं। अपने घोंसले में कैसे रहते हैं, अपने बच्चों को खिलाने-पिलाने के लिए किस तरह से काम करते हैं। पक्षी सुबह दाना-पानी के लिए उड़ान भरते हैं। जान्हवीं पक्षियों के यह किस्से डायरी में कलमबंद भी करती हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com