प्रदेश के स्थापना दिवस की जवा में निभाई गई औपचारिकता
राहुल तिवारी
रीवा(जवा) : प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के स्थापना दिवस एक नवंबर को गौरव दिवस के रूप से बृहद रूप से मना रही है।तिरंगा ध्वज लहराया जाता है।जय मध्यप्रदेश का उदघोष किया जाता है।इतना ही नही स्थानीय स्तर पर मनाने का सरकार द्वारा निर्देश जारी है।
इसी कड़ी में आज जवा जनपद कार्यालय प्रांगण में जनपद अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने राष्ट्र ध्वज फहरा कर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का शुभारंभ किया।राष्ट्र गान के बाद मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया गया।कार्यक्रम आयोजक मध्यप्रदेश गान को भूल गए ।जब जनपद अध्यक्ष अपना उद्बोधन दे रहे थे तब तक ज्यादातर कर्मचारी सभाकक्ष से जा चुके थे।केवल तहसीलदार जवा सी एम सोनी मनरेगा प्रभारी नागेन्द्र सिंह प्रधानमंत्री आवास प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह पटेल पंचायत इंस्पेक्टर पाण्डेय जी जनपद सदस्य अनुरुद्ध द्विवेदी ही बैठे रहे।
ज्ञातव्य हो की प्रदेश के स्थापना दिवस को मनाने के लिए जनपद जवा के सभी कार्यालय प्रमुखों को पत्र जारी कर प्रभारी सीईओ जाटव जी ने सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को आमंत्रित किया था।इसके वावजूद भी अधिकारी कर्मचारी नदारद रहे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com