फ़िल्म पद्मावती के विरोध में शिवसेना युवा मोर्चा के द्वारा निकला गया मशाल जुलूस
शिवसेना युवा मोर्चा द्वारा फिल्म पद्मावती के विरोध में अशोका गार्डन चौराहे पर प्रदर्शन किया और प्रभात चोराहे तक मशाल जुलूस निकाल कर अपना विरोध जताया। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने कहा कि महारानी पद्मावती ने अपनी इज्जत के खातिर 16000 बिरंगनाओ के साथ जोहर किया उसका खिलजी के सपनो में चित्रण बताना हिंदू धर्म का अपमान है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर राजधानी के टॉकीजों में फिल्म का प्रदर्शन किया गया तो शिव सेना टॉकीजों में उग्र प्रदर्शन करेगी जिसकी जिम्मेदारी टॉकीज संचालको की होगी। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष धनराज दुबे, संभाग अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामजी भाई बड़ी संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com