300 दिन से अधिक लंबित प्रकारणों को गंभीरता से निपटाने के निर्देश
धार। जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों, जनसुनवाई, पीजी सेल आदि से प्राप्त शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करायें। उन्होंने निर्देश दिये कि इनके अतिरिक्त सभी शिकायतों का संबंधित अधिकारी तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने इस दौरान उत्तरा साफ्टवेयर में प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। यह बात कलेक्टर ने जिला पंचायत सभाकक्ष में समय सीमा संबंधी लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में कही । बैठक में तीन सौ दिन से अधिक समयावधि तक लंबित रखने वाले पत्रों को गंभीरता से देते हुए, उनका फौरन निस्तारण करने के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुये कहा कि जिले के नगरीय निकायों, राजस्व विभाग, परिवार कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, कौशल विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, आदिम जाति विभाग एवं जिन विभागों की सीएम हेल्प लाईन की शिकायतें लंबित है उन्हें शीघ्र निराकृत करायें। उन्होने कहा कि सर्वप्रथम शिकायकर्ता से शिकायत के संबंध में चर्चा भी अनिवार्य रूप से करें। शिकायत किस श्रेणी की है उसे समझ कर उसी अनुरूप निराकरण किया जाए।
बैठक में भूमि आवंटन एवं भूमि अर्जन के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आवयक दिशा निर्देश दिए। भूमि आवंटन के संबध में स्थान चिन्हांकन कर ऐसे प्रकरण जो तैयार हो गए है, उन प्रकरणों में निर्माण कार्य षीघ्र प्रारंभ करने के लिए निर्देषित किया। कलेक्टर श्री षुक्ला ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों से उनके कार्यालयों में लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेकर निर्देशित किया कि नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, डायर्वसन व अन्य राजस्व मामले रिकार्ड में दर्ज होते ही उनके निराकरण की कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाये और कम से कम समय में मामले का निराकरण कर दें। साथ ही सभी एसडीएम अपने एवं अधीनस्थ न्यायालयों का निरीक्षण करें। उन्होंनें निर्देशित किया कि बी-वन का वाचन एवं नामांतरण तथा सीमांकन नियमित रूप से किया जाये। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि अधिकारी सभी प्रकार के राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करायें। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व न्यायलयों में प्राप्त शत-प्रतिशत आवेदनों को आरसीएमएस में दर्ज करायें तथा उसे निर्धारित समय सीमा में निराकृत करायें। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी कार्यों के लिये लोग परेशान नहीं हों यह सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन के लिए न्यूनतम एक घण्टे का समय अनिवार्य रूप से दें। इसमे शिकायतकतार्ओं से बात, जांच/प्रतिवेदन तैयार करना/शिकायत सम्बन्धी दस्तावेज का अवलोकन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करें कि प्रतिदिन लम्बित शिकायतों में से कितनी शिकायतें बन्द की जाएगी।18 नवम्बर को माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जिले के पीथमपुर व धामनोद में प्रस्तावित दौरा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होने निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान हितग्राही सम्मेलन, खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेले व कृषि मेला आयोजित किया जाना है। इस हेतु सभी आवष्यक तैयारियॉं अभी से कर लेवे। उन्होने निर्देश दिए है कि कार्यक्रम में सभी प्रकार के प्रस्तावित निर्माण कार्यो का लोकार्पण/शिलान्या व भूमिपूजन करवाया जाना है। इस हेतु 10 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यो का ब्यौरा प्राप्त किया और इन सभी निर्माण कार्यो की लिस्टिंग कर तत्काल भिजवाने के लिए निर्देषित किया।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com