भोपाल गैंगरेप मामले में रमेश शर्मा का विवादित पोस्ट, हो रही तीखी आलोचना
भोपाल : राजधानी भोपाल में हुए गैंगरेप की घटना ने प्रदेश भर में हड़कंप मचा दिया है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक लोगों का आक्रोश उबल रहा है। एक तरफ जहाँ लोग पीड़ित छात्र से हमदर्दी दिखाते हुए आरोपियों और लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वही प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय एकता समिति के उपाध्यक्ष रमेश शर्मा का फेसबुक पोस्ट विवादों में आ गया है| सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर तीखी आलोचना हो रही है।
दरअसल, गैंगरेप मामले को लेकर प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय एकता समिति के उपाध्यक्ष रमेश शर्मा ने एक विवादित पोस्ट फेसबुक पर शेयर किया है। इस पोस्ट के डालते ही रमेश शर्मा मुश्किल में पड़ गए। उन्हें लोगों का भरी विरोध झेलना पड़ रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है। "भोपाल दुराचार प्रकरण जघन्य तो है पर क्या यह संभव है कि कोई लड़की सहायता के लिए चीखे और कोई सुने ही न .?
रमेश शर्मा के इस पोस्ट पर तीखी आलोचना की जा रही है। एक पीड़िता जिसे मानसिक और शारीरक प्रताड़ना से गुजरना पड़ा, जिसके सपोर्ट में पूरा समाज आ खड़ा हुआ है। वहीं रमेश शर्मा का पूरे मामले पर सवाल उठाने वाला पोस्ट विवादों में आ गया है, लोग इस पोस्ट को लेकर जमकर निंदा कर रहे हैं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com