-->

Breaking News

खजराना गणेश के दरबार पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय, बोले- सत्य की सदा विजय होती है


इंदौर : चार साल पुराने मामले कोर्ट में चुनाव याचिका खारिज होने के बाद भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय दिल्ली से सीधे खजराना गणेश मंदिर पहुंचे । जहां उन्होने परिवार सहित विधी विधान से पुजा अर्चना की | इसके पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मेंरा विश्वास भगवान पर है और में तो भगवान के उपर सब  छोडता हुं, ईश्वर जहां हैं वहां सत्य है और सत्य की हमेशा विजय होती है।

इधर, भावान्तर योजना को लेकर किए सवाल पर उन्होने कहा कि  किसी भी  योजना को लेकर संबधित और प्रभावित लोगों से बात कर योजना बनना चाहिए यदि लोगो में आक्रोश है तो पुन इस पर विचार करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियो को निर्देश दिये है कि वे इसमे जो जो  भी प्रभावित है उनके साथ बैठ कर कहां अव्यवहारिक है उस पर विचार करना चाहिए । भावांतर योजना में भी  पीड़ित पक्षो से बात नहीं की गई है शायद ।

विजयवर्गीय ने इंदौर में हेलमेट की मुहिम पर कहा कि इस दिशा में विचार करने की आवश्यकता है और ब्युरोक्रेट्स को जन प्रतिनिधियो की बात का सम्मान किया जाना चाहिए इस संबध में हम उच्च स्तर पर चर्चा करेंगे ।विजयवर्गीय ने भोपाल गैंग रेप को लेकर कहा कि एक घटना को लेकर प्रदेश की कानुन व्यवस्था की बात नही की जा सकती, घटना बडी शर्मनाख है पर मुख्यमंत्री जी ने पहल कर तत्काल कार्यवाही की है । कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो चुका है अभी  तो जो नेतृत्व है वही जीतेंगा भी  और कांग्रेस का अस्तीत्व समाप्त हो चुका है कांग्रेस का ना केंद्र में नेतृत्व है ना हीं राज्य में नेतृत्व है । केंद्र में मोदी जी और राज्य में शिवराज जी है ।नोट बंदी के एक साल पुरे होने के मामले में कहा कि नोट बंदी का सबसे ज्यादा नुकसान धनवानो का हुआ यह गरीबो का उत्साह दिवस है गरीबो को उत्सव मनाना चाहिए  । हां कुछ करोड पति थे जिनके पास ब्लेक मनी थी उनका जरुर नुकसान हुआ है और कांग्रेस उनका साथ देगी ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com