-->

Breaking News

संजय गांधी अस्पताल मार्ग अतिक्रमण की चपेट में


रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के संजय गांधी अस्पताल का मार्ग अतिक्रमण की चपेट में हैं। अस्पताल चौराहे से मेडिकल कॉलेज चौराहे तक सौ से ज्यादा ठेले, गुमटी और फुटपाथ पर दुकानें हैं। जिससे एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिल पा रहा है।

इसका खामियाजा इमरजेंसी के मरीज भुगत रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में नगर निगम को एक साल में कई पत्र लिख चुका है लेकिन नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने और इन दुकानों को अन्यत्र बसाने की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है।

हालात ये हैं कि अतिक्रमण एक ओर गांधी स्मारक चिकित्सालय के प्रवेश द्वार को ढक रहा है तो दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज और संजय गांधी अस्पताल के गेट तक पहुंच गया है। अतिक्रमणकारियों में पहले ठेले वाले ही शामिल थे पर नगर निगम की उदासीनता के चलते अब कपड़े, बर्तन और जूते-चप्पल की दुकाने भी सज गई हैं।

अतिक्रमण को लेकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एपीएस गहरवार ने कहा कि अस्पताल का रास्ता अतिक्रमणमुक्त होना चाहिए। ताकि इमरजेंसी में कोई व्यवधान न हो। एंबुलेंस आसानी से अस्पताल तक पहुंच सके। ऐसी व्यवस्था कम से कम अस्पताल के मार्ग पर होनी चाहिए।

अस्पताल ने बीच वाला प्रवेश द्वार कुछ दिन पहले बंद कर दिया है। जिसके बाद दो कारें कोई खड़ा कर गया। यह कारें महीने भर से खड़ी हैं। कुछ रिक्शे भी गेट के पास खड़े हैं। किसके हैं क्यों खड़े हैं न यातायात पुलिस ने जानने की कोशिश नहीं की। यह दर्शाता है कि यातायात पुलिस भी अतिक्रमणकारियों पर मेहरबानी दिखा रही है।

अस्पताल चौराहे से मेडिकल कॉलेज चौराहे तक फैले अतिक्रमण के मकडज़ाल को लेकर जनप्रतिनिधि और आला अधिकारी भी गंभीर नही हैं। उनके कार्यक्रम स्वच्छता तक सीमित रह गए हैं। जबकि इस मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए यहां के दुकानदारों को अन्यत्र बसाने के लिए कार्ययोजना पर जोर देने की जरूरत है।

डॉक्टरों ने कहा कि...
अस्पताल संवेदनशील स्थान होता है। यहां आने वाला मार्ग अतिक्रमणमुक्त होना चाहिए।
डॉ. अतुल सिंह, सीएमओ।

दोनों चौराहे पर सडक़ पर बाजार सजा हुआ है। यह तत्काल हटाया जाना चाहिए।
डॉ. यत्नेश त्रिपाठी, सीएमओ।

एंबुलेंस डिलेवरी के सीरियस केस लेकर आती हैं। चौराहे पर खड़े ठेले वाले अवरोध पैदा करते हैं
डॉ. ज्योती सिंह, शिशु रोग विभागाध्यक्ष

डॉक्टरों को अस्पताल दिन में कई बार आना-जाना होता है। अतिक्रमण के चलते बड़ी परेशानी होती है।
डॉ. बीनू सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक

अस्पताल की बाउंड्री से सटी दुकानें हटाई जाएं। इनकी वजह से अराजक तत्वों का डेरा रहता है।
डॉ. शैलेन्द्र मझवार, वरिष्ठ चिकित्सक

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com