-->

Breaking News

कुपोषित बच्चों की थाली से गायब हुआ पोषण आहार



सीधी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझौली में स्थित पोषण पुनर्वाष केन्द्र में भर्ती कुपोषितों की थाली से इन दिनों पोषण आहार पूरी तरह गायब है। बता दें कि पोषण पुनर्वाश केन्द्र में कुपोषित बच्चों को लगभग 15 दिनों तक रखकर खान-पान व भोजन सम्बंधी देख-रेख कर उन्हें कुपोषण से मुक्ती दिलाना है लेकिन मझौली पोषण पुनर्वाष केन्द्र में 07 भर्ती कुपोषित बच्चों व उनकी माताओं को इन दिनों चावल-दाल से ही पेट भरकर दिन काटनें पड़ रहे हैं जिससे अन्दाजा लगाया जा सकता है कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजना में किस तरह जिम्मेदारों द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है।

बता दें कि पिछले करीब 4 माह से सीधी का ठेकेदार खाना बनाने का काम कर रहा है। जिसके द्वारा मीनू के आधार पर भोजन नहीं बनाया जा रहा है। बताया कि पुनर्वास केन्द्र की पूरी जबाबदरी बीपीएम का है, लेकिन उनके द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

मैं पिछले 6 दिनों से लड़की को लेकर रह रही हूं लेकिन खाना के नाम पर हमें चावल दाल दिया जाता है जबकि सुबह बच्चों को खिचड़ी दी जाती है।
-इन्द्रवती सिंह निवासी ताल

11 दिनों से यहॉ पर हूं जहॉ चावल दाल से ही गुजारा चल रहा है। जबकि कुपोषितों को अलग से मीनू के आधार पर अच्छा पोषण आहार मिलता है लेकिन हम लोगों को यहॉ ऐसा कुछ भी नहीं मिला।
-कलावती रावत देवरी

11 दिनों से लड़के को लेकर यहॉ पर हूं मुझे भी यहॉ सिर्फ चावल व दाल दिया जाता है जबकि बच्चे के लिये खिचड़ी सुबह दी जाती है।
सोनू साकेत निवासी पिपराही
मामले की जांच कराई जाएगी। शिकायत सही होने पर कार्रवाई की होगी।
-वीवी सिंह सीएमएचओ

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com