-->

Breaking News

पन्ना टाइगर रिजर्व में वीयू के वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट्स ने की टाइगर के नाक की सफल सर्जरी


जबलपुर : पन्ना टाइगर रिजर्व का सबसे उम्रदाराज और खूंखार बाघ की जान आखिरकार वेटरनरी यूनिवर्सिटी के वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट्स ने सर्जरी कर बचा ली। पार्क के बाघ टी-3 की करीब 20 दिन पहले पार्क के ही दूसरे बाघ से फाइट होने के बाद उसकी नाक के ऊपर और नाक में घाव हो गया था।

बताया जाता है कि पीड़ित बाघ के उपचार के लिए पार्क प्रबंधन ने वेटरनरी विवि के कुलपति डॉ. जुयाल से संपर्क कर मदद मांगी। इसके बाद डॉ. जुयाल के मार्गदर्शन में 4 वाइल्ड लाइफ स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम पार्क के लिए रवाना हुई। पार्क के कोर जोन हिनौता में बाघ को पालूत हाथियों की मदद के बाद बेहोश कर घाव को देखकर पूरा हेल्थ चेकअप किया गया। घाव में मेगेट यानि कीड़े होने पर विशेषज्ञों ने सबसे पहले दर्जनों मेगेट्स निकाले, इसके बाद उसे आॅक्सीजन लगाकर मॉनीटरिंग के बीच सर्जरी की गई। 40 मिनट तक चली सर्जरी के बाद बाघ फिर उठ खड़ा हुआ। लगातार मॉनीटरिंग के बाद बाघ के स्वस्थ होने की खबर से प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।

इन चिकित्सकों ने की सर्जरी
वीयू द्वारा भेजी गई स्पेशल टीम में डॉ. वीपी चनपुरिया, डॉ. एबी श्रीवास्तव, डॉ. अमोल रोकड़े, डॉ. सौमिल रॉय ने सर्जरी की। इसके साथ ही पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद थे।
  1. 4 हाथियों ने घेरा टाइगर को
  2. 8 साल पहले आया था पार्क में
  3. 10 वेटरनरी डॉक्टरों की टीम ने दिया उपचार
  4. 15 वर्ष है बाघ की उम्र
  5. 20 दिन से था पीड़ित
  6. 40 मिनट में पूरी हुई सर्जरी

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com