नाथुराम गौडसे एक विद्वान पत्रकार एवं अग्रणी व हिन्दु राष्ट्र दो अखबारो के संपादक थे : हिन्दू महासभा
धार : शनिवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर नेहा साहु को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में लिखा गया नाथुराम गौडसे जी एक विद्वान पत्रकार थे व अग्रणी व हिन्दु राष्ट्र दो अखबारो के संपादक थे चितपावन ब्राम्हण परिवार से थे व हिन्दू धर्म का मन, वचन व कर्म से पालन करते थे उन्होने अपना सारा जीवन भारत माता की सेवा के लिये समर्पित कर दिया। उन्होने देश की आजादी के कई आंदोलन में बढ चढकर भाग लिया और कई बार जेल यात्रा भी की वे पहले कांग्रेस में थे लेकिन कांग्रेस की मुस्लिम परस्त नितीयों के कारण उनके मन को बहुत आहात हुआ। गाॅधीजी ने भारत पाकिस्तान का बटवारा कराकर 55 करोड देने के लिये भारत सरकार पर दबाव बनाया। हैदराबाद भी गाॅधीजी के कारण भारत में शामिल नही हो पा रहा था। गाॅधीजी की इन नितीयों के कारण देश को बहुत नुकसान हो रहा था यह तरीका गौडसे जी का पसंद नही आया इसलियें गौडसे जी को यह कदम उठाना पडा। अतः अखिल भारतीय हिन्दू महासभा द्वारा मध्यप्रदेश के कई जिलो में आज प्रशासनीक अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया व राष्ट्रपति महोदय से हिन्दूमहासभा ने आग्रह किया कि ग्वालियर में जो गौडसे जी कि प्रतिमा लगाई गई है उसे किसी प्रकार की क्षती ना पहुचाई जाये व पुरे देश में गौडसे जी की प्रतिमा स्थापित की जाये। ज्ञापन देते वक्त संभागीय महामंत्री पं. लोकेश त्रिवेदी, जिला संगठन मंत्री जमनालाल जाट, युवा नगर उपाध्यक्ष उमेश हाण्डीवाला, युवा नगर उपाध्यक्ष आकाश बैरागी, युवा महामंत्री पिंटू शर्मा, नवदीप, नितेश, सोनु, राहुल, आकाश समस्त हिन्दू महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com