दो दिवसीय राजस्व न्याय शिविरों का आयोजन 22 से
कटनी। जिले की सभी तहसीलों में दो दिवसीय राजस्व न्याय शिविर का आयोजन होगा। ये शिविर 22 और 23 नवंबर को आयोजित होंगे। कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने इसके मद्देनजर सभी एसडीएम और तहसीलदारों को शिविर आयोजन के लिये आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायतों, ग्राम और मजरा टोला में राजस्व न्याय शिविर के संबंध में लगातार मुनादी कराने, आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्था और शिविर में दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये हैं। जिसके मद्धेनजर विभिन्न तहसीलों में राजस्व शिविरों की स्थानीय स्तर पर मुनादी कराई जा रही है। शिविरों के आयोजन को लेकर राजस्व अधिकारियों को कलेक्टर ने शिविरों को लेकर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये हैं।
नवंबर 22 और 23 को आयोजित होने वाले राजस्व न्याय शिविरों का आयोजन कटनी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भटगवां सुनहरा (पहाड़ी) में होगा। इसी प्रकार रीठी तहसील के ग्राम पंचायत नैंगवां और बड़गांव (बिलहरी) में शिविर आयोजित होंगे। वहीं बड़वारा तहसील के ग्राम पंचायत भादावर, विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत परसवारा, बरही तहसील के ग्राम पंचायत बगदरी में इन शिविरों का आयोजन होगा। इसी के साथ बहोरीबंद तहसील के ग्राम पंचायत बचौया (बहोरीबंद) और ग्राम पंचायत निमास (स्लीमनाबाद) में, ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पंचायत मुरवारी (ढीमरखेड़ा) और ग्राम पंचायत इमलिया (पानउमरिया) में ये शिविर आयोजित होंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com