निर्मल ग्राम पंचायत ओबरा के सचिव सरपंच के खिलाफ अनशन पर बैठे ग्रामीण
सतना(अमरपाटन) : स्वच्छता और ग्राम पंचायत विकास के लिए सरकार पानी की तरह पैसा बहा रही है लेकिन इसका लाभ सरपंच सचिव उठा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं,अमरपाटन अंतर्गत निर्मल ग्राम पंचायत ओबरा की कागजों में तो पंचायत निर्मल हो गई लेकिन जमीन हकीकत कुछ और ही है , भ्रष्ट सरपंच सचिव के विरुद्ध वहां के उप सरपंच, पंच, और ग्रामीणों ने अनशन पर बैठ गए निर्मल ग्राम पंचायत ओबरा के सचिव सरपंच के भ्रष्टाचार की जांच ना होने पर तीसरी बार भूख हड़ताल पर बैठे उप सरपंच, पंच , ग्रामीण, महीनों से कमिक अनशन निरंतर जारी है, सरपंच सचिव के द्वारा पंचायत की राशि को बंदर बांट करने का आरोपी बताते हुए वहां के उप सरपंच पंच और ग्रामीणों सहित पहले तो सीईओ और एसडीएम से जांच कर कार्यवाही की मांग किया, लेकिन जब अधिकारियों ने इसे हल्के में लिया तो अब वहां की जनता उग्र हो गई और आमरण अनशन पर बैठ गई है। लोगों का कहना है कि वह लोग तक अनशन खत्म कर खाना नहीं खाएंगे,जब तक सख्त कार्यवाही नहीं होती। इसमें उनकी जान भी जाती है तो भी वह पीछे नहीं हटेंगे। उनका कहना है कि जनपद सीईओ व एसडीएम अमरपाटन द्वारा कार्यवाही न करने से उन्हें आमरण अनशन करना पड़ रहा है। उप सरपंच सहित एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अनशन धारियों का का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सक द्वारा किया गया जिसमें उनका वजन प्रतिदिन घट रहा है। बताया गया है कि ग्राम पंचायत में सरपंच एवं सचिव द्वारा घोर भ्रष्टाचार एवं अनियमितताएं की गई हैं। साथ ही विगत 2 वर्षो से ग्राम सभा एवं पंचायत की कोई बैठक नही हुई। फर्जी प्रस्ताव डालकर राशि का आहरण लगातार किया जा रहा है। सरपंच व सचिव की मिली भगत से पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी भी नहीं दी जा रही है। कई बार संबंधित विभाग के आला अफसरों को पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत की गई लेकिन सरपंच एवं सचिव के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है। अनशनकारियों का आरोप है कि सीईओ सरपंच के खिलाफ कार्यवाही करने से कतराते हैं। जब तक न्याय नहीं मिल जाता और पंचायत में हुए भ्रष्टाचारों की जांच एवं सरपंच एवं सचिव के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। ग्रामीणों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर भूख हड़ताल का समर्थन किया।
सरपंच ने कहा-मुझ पर लगाए गए आराेप निराधार
मामले को लेकर सरपंच का कहना है ,मुझ पर लगाए गए उक्त आरोप निराधार व झूठे हैं, मैं जब से सरपंच का चुनाव जीता हूं तभी से कुछ लोग मुझे परेशान व बदनाम करने में लगे हैं।
सरपंच ने कहा-मुझ पर लगाए गए आराेप निराधार
मामले को लेकर सरपंच का कहना है ,मुझ पर लगाए गए उक्त आरोप निराधार व झूठे हैं, मैं जब से सरपंच का चुनाव जीता हूं तभी से कुछ लोग मुझे परेशान व बदनाम करने में लगे हैं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com