रीवा : सर प्लीज कॉलेज में एक पुलिस चौकी खुलवा दीजिये, मनचले आये दिन करते हैं परेशान..
रीवा : सर जिले का इकलौता यह गर्ल्स कॉलेज है और कॉलेज के आसपास मनचले तफरी करते हुए तरह-तरह के अपशब्दों का प्रयोग करके परेशान करते हैं। कई बार तो कॉलेज परिसर तक ऐसे मनचले पहुंच जाते हैं। कॉलेज क्षेत्र का माहौल अच्छा हो इसके लिए पुलिस चौकी बनाए जाने की जरूरत है। जिससे मनचलों के अंदर भय व्याप्त हो सकेगा। बुधवार को गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को जानकारी देने पहुंचे डीआईजी रीवा रेंज एनपी बरकड़े से कॉलेज की छात्राओं ने समस्या बताते हुए पुलिस चौकी बनाए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया है कि उनकी सुरक्षा के लिए हर स्तर के कदम उठाए जाएंगे और उनकी मांग पर भी विचार किया जाएगा।
पीएचक्यू के आदेश पर पहुंचे अफसर
भोपाल में छात्रा के साथ घटी घटना को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारी छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और पुलिस हेडक्वार्टर से एक आदेश जारी किया गया है जिसके तहत पुलिस अधिकारी कॉलेजों में पहुंचकर वहां पढ़ने वाली छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति उन्हें भरोसा दिलाने जानकारी दी जा रही है। डीआईजी ने कहा कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तैयार रहती है। किसी भी तरह की उन्हें समस्या आती है या फिर भय लग रहा है तो वे निर्भया टीम, कन्ट्रोल रूम, संबंधित थाना, महिला थाना सहित वरिष्ठ अधिकारियों को सीधे फोन करके न सिर्फ सूचना दे सकती हैं बल्कि 100 नम्बर लगाकर अविलंब पुलिस की मदद ले सकती है। उन्होंने छात्राओं को अश्वस्त किया कि डरें नहीं किसी भी तरह की घटना की आशंका पर समझदारी दिखाते हुए सूचना दें।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com