CM शिवराज के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे, BJP पूरे प्रदेश में मना रही विकास पर्व
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर आज (बुधवार) प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी इकाई इस दिन को विकास पर्व के तौर पर मना रही है। मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर भाजपा नेता और अन्य लोग चौहान को बधाई दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री के तौर पर चौहान ने राज्य में एक नया इतिहास रचा है। वे राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो इस पद पर 12 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। इस कार्यकाल के दौरान सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शनी लगाई गई है।
भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में विकास पर्व मनाया जा रहा है, कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री आवास पर मौजूदा नेताओं के मुताबिक, चौहान ने पत्नी संग विशेष पूजा की और उसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं व नेताओं से मिलें। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी और राज्य के विकास के लिए आभार जताया।
राज्य में जिले से लेकर मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अस्पतालों में फल वितरण हो रहा है, गरीबों को कपड़े बांटे जा रहे हैं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com