बीकॉम की छात्रा का बनाया MMS ब्लैकमेल कर ऐंठे 50 हजार रुपए
भोपाल। गौतम नगर में रहने वाली बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा से आरोपी 8 माह तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया और उससे 50 हजार रुपए भी ऐंठ लिए। आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे गर्म चाय से जलाया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय छात्रा गौतम नगर में रहकर पढ़ाई करती है। 8 माह पहले फेसबुक के जरिए अर्पित साहू से उसकी दोस्ती हुई थी। अर्पित अशोक नगर का रहने वाला है और मिसरोद थाने के श्रीराम कॉलोनी के पास किराये से रहता है। आरोपी ने पीड़िता को कमरे पर बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया और ज्यादती की। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा दिया और शोषण करने के साथ अश्लील वीडियो भी बना लिया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com