फोटोग्राफी चैलेंज लेकर आई xiaomi, मिलेगा 19 लाख 64 हजार रुपए का अवॉर्ड, आप भी ले सकते हैं हिस्सा, जानिए शर्ते
चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी श्योमी (xiaomi) एक फोटोग्राफी चैलेंज लेकर आई है. यदि आप भी इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको फोटोशूट कर सब्मिट करना होगा. कंप्टीशन में हिस्सा लेने वाले को 19 लाख 64 हजार रुपए का अवॉर्ड मिलेगा. चीनी कंपनी की तरफ से इस कंप्टीशन का आयोजन इंडिया, रसिया, विएतनाम और इंडोनेशिया में किया जा रहा है. यह इवेंट 20 अक्टूबर से शुरू हो चुका है, इसमें शामिल होने के लिए आप 11 दिसंबर तक फोटो भेज सकते हैं. विजेता की घोषणा कंपनी की तरफ से 20 दिसंबर को की जाएगी. इस कंप्टीशन में शामिल होने के लिए कंपनी की तरफ से कुछ खास शर्ते तय की गई हैं. इसमें केवल श्योमी Mi A1 वाले यूजर ही हिस्सा ले सकते हैं. यदि आपके पास श्योमी Mi A1 नहीं है तो आप बाजार से खरीदकर इस कंप्टीशन में हिस्सा ले सकते हैं. यह फोन कंपनी की तरफ से सितंबर में लॉन्च किया गया था. इस इवेंट को कंपनी इस फोन के प्रमोशन के लिए आयोजित कर रही है. शर्त यह है कि आपको इस कंप्टीशन के लिए Mi A1 से ही फोटो खींचना होगा और उसे कंप्टीशन में भेजना होगा
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com