कृषि संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त करने अनूपपुर जिले का 16 सदस्यीय किसान दल रवाना अपर कलेक्टर डाॅ. आर.पी. तिवारी ने दिखाई हरी झण्डी
कृषि संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त करने अनूपपुर जिले का 16 सदस्यीय किसान दल रवाना अपर कलेक्टर डाॅ. आर.पी. तिवारी ने दिखाई हरी झण्डी
अनूपपुर/ खेती में हो रहे नित बदलाव से
किसानों को अद्यतन रखने हेतु आज अनूपपुर जिले से 16 सदस्यीय किसान दल को
अपर कलेक्टर डाॅ. आर.पी. तिवारी ने हरी झण्डी दिखाकर शहडोल के लिए रवाना
किया। यह दल 7 दिनों तक कृषि विज्ञान केन्द्र शहडोल में रुककर खेती की
आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। उप संचालक कृषि एन.डी. गुप्ता
ने बताया कि कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा के तहत लगातार किसानों को
प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारीएन.के. नर्रे,
आयुक्त कार्यालय से आए सिद्दीकी, सहायक संचालक आत्मा श्रीमती निशा सिन्हा
सहित प्रभाकर गौतम एवं भ्रमण में जाने वाले किसान उपस्थित थे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com