नगर पंचायत जैतहरी के आम निर्वाचन की अधिसूचना जारी
कलेक्टर ने शासकीय सेवकों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश
अनूपपुर / राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनूपपुर श्री अजय शर्मा द्वारा आज नगर पंचायत जैतहरी के निर्वाचन कार्यक्रम तथा विधिवत् अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना की जानकारी जैतहरी नगर पंचायत कार्यालय, एसडीएम कार्यालय एवं विभिन्न मतदान केन्द्रों में चस्पा कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शर्मा ने सभी शासकीय सेवकों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शासकीय सेवक निष्पक्षतापूर्ण व्यवहार रखें। वे केवल निष्पक्ष ही नहीं रहें, अपितु उनके कार्यों तथा व्यवहार से ही निष्पक्षता की झलक दिखनी चाहिए।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com