-->

Breaking News

खनन माफियाओं के आगे नतमस्तक स्थानीय प्रशासन खुले आम चल रहा अबैध मुरम का कारोबार



रायसेन : गैरतगंज खनन माफिया की आगे कुछ इस तरह नतमस्तक है स्थानीय प्रशासन की खनन माफिया रात दिन धरती का सीना छलनी करने में लगी हुए है हम बात कर रहे हे रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील की यहां पर नगर के वार्ड क्रमांक12 श्मशान घाट के पास से यहां पर मुरम माफियाओं द्वारा रात में तो खनन किया जाता है अब तो स्थानीय प्रशासन की मिली भगत से दिन में मुरम माफियां द्वारा पोखलेंड मशीन से धरती को छलनी कर मुरम निकालकर नगर में नवनिर्मित कॉलोनियों में डंफरो के माध्यम से इन कॉलोनियों तक अबैध मुरम डाली जा रही है ऐसा नहीं है कि इस अवैध उत्खनन की जानकारी स्थानीय प्रशासन को नहीं है जबकि स्थानीय प्रशासन को रात दिन हो रहे इस अवेध उत्खनन की जानकारी स्थानीय जागरूक नागरिकों द्वारा दिये जाने के बाद भी घंटो तक उत्खनन वाली जगह पर जाना उचित भी नहीं समझा जाता लेकिन जब इस अबैध उत्खनन को हमारे द्वारा फोन पर कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे के संज्ञान में इस मामले को लाया जाता हे तब कहि जाकर गैरतगंज एसडीएम के आर चौकीकर द्वारा नायव तेहसिलदार सुनील प्रवास को भेजा जाता है लेकिन रात भर से सुबह तक चल रहे अबैध मुरम की खुदाई कर रही पोखलेंड मशीन और डम्फर मोके से हटा लिये जाते है जिस से इतना तो स्पष्ट नज़र आता है की किस तरह से स्थानीय अधिकारियों और मुरम माफियाओं की साठ गाठ से ये पूरा खेल चल रहा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com