राहुल गाँधी के मंदिर जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस से पूछा बड़ा सवाल
उज्जैन : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री थावरचंद गेहलोत ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। गुजरात चुनाव से पहले राहुल गांधी द्वारा मंदिरों में जाने पर गेहलोत ने निशाना साधते हुए पुछा है कि कांग्रेस हमेशा से हिन्दू देवी देवता, भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व को स्वीकार नहीं करते आये हैं| अब वो मंदिर जा रहे हैं तो स्पष्ट बताएं उनकी आस्था हमारे देवी-देवता में है या नहीं। अगर वे अयोध्या में बने राम मंदिर, रामसेतू के अस्तित्व को स्वीकार करते हैं तो राम मंदिर निर्माण के लिए कार्यकारिणी की ओर से प्रस्ताव बनाकर दें।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से हिन्दू देवी देवताओं के अस्तित्व को नकारती रही है और अब मंदिर मंदिर राहुल गांधी जा रहे हैं। उनकी पार्टी हमेशा से भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व को स्वीकार नहीं करती। इस प्रकार की सोच उन्होंने सुप्रीमकोर्ट में दिए एक हलफनामे में भी प्रस्तुत की है।
केंद्रीय मंत्री गेहलोत ने मणिशंकर अय्यर द्वारा पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मणिशंकर का व्यवहार उद्दंडता से भरा रहा है, उन्होंने जो कहा वो कांग्रेस की संस्कृति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री का पद संवैधानिक पद है। प्रधानमंत्री किसी पार्टी का नहीं बल्कि देश का होता है। जनप्रतिनिधियों के बनी आचार संहिता को उन्होंने भंग किया है। कांग्रेस ने उन्हें निलंबित किया। साहस है तो पार्टी से बाहर कर के दिखाए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com