-->

Breaking News

विद्यार्थीयो ने 12 क्रियाओं से किया सूर्य नमस्कार



झिरन्या : नगर के आदर्श शिक्षा निकेतन विद्यालय में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। इसमें शासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों के 500 से अधिक छात्र -छात्राएं द्वारा भाग लिया गया एवं करीब 45 मिनिट में सूर्य नमस्कार की 12 क्रियाओं के साथ ही प्राणायाम और मंत्र उच्चरण किया गया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आर.डी. अम्ब  ने बताया की सुबह पौने दस बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई 10 बजे आकाश वाणी पर सूर्य नमस्कार  का सीधा प्रसारण  हुआ प्रसारण के आधार पर सूर्य नमस्कार की सारी क्रियाए हुई। आयोजन में 3 योग प्रशिक्षक भी मौजूद रहे जिनके द्वारा मंच से विधार्थियो को प्रशिक्षण दिया गया। 45 मिनिट के दौरान सूर्य नमस्कार की 12 क्रियाओं के तीन राउंड हुए। इसके बाद अनुलोम विलोम,भृस्त्रिका, ब्रह्ममरि प्राणायाम भी तीन -तीन बार कराया गया। एवं इसके पहले राष्ट्रीय गीत , स्वामी विवेकानंद की  वाणी , मध्य प्रदेश गान, मुख्यमंत्री का सन्देश वाचन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित जनपद पंचायत सीईओ आनन्दसिंह राजावत , जनपद बीडीओ आरिफ खान , विकास खण्ड अधिकारी आर.डी अम्ब,  रमेश गंगराड़े,चट्टानसिंह सिसोदिया, विक्रम किराड़े ,प्राचार्य मेवालाल जायसवाल,त्रिलोक मुजाल्दे, नटवर वासुरे, अंजुल गंगराड़े आदि जन उपस्थित थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com