-->

Breaking News

राघोगढ़ नगर पालिका चुनाव में 4 पर सिमटी बीजेपी , 24 में से 20 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा



राघोगढ़ : विधानसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल कर रही भारतीय जनता पार्टी के लिए मध्य प्रदेश से बुरी खबर आई है। मध्य प्रदेश में राघोगढ़ नगर पालिका चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कुल 24 वार्डों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त जीत हासिल करते हुए 20 सीटों पर विजय का परचम लहराया है। भाजपा को यहां केवल 4 सीटें मिली हैं। राघोगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय का गढ़ माना जाता है। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मिली इस जीत को कांग्रेस के लिए संजीवनी माना जा रहा है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में नगर निकाय और पंचायतों के आम व उपचुनाव के लिए बीते बुधवार को वोटिंग हुई थी। शांतिपूर्वक हुए मतदान में कुल 66 फीसदी वोट पड़े। हालांकि मतदान के दौरान कुछ बूथों पर हल्की-फुल्की झड़प की भी घटनाएं सामने आईं। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह 9 बजे मतगणना शुरू हुई। कांग्रेस के उम्मीदवारों ने शुरुआत से ही बढ़त बनानी शुरू कर दी थी।

भाजपा सांसद के गढ़ में जीती कांग्रेस

इसके अलावा मध्य प्रदेश के मंडला जिले में भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 14 के चुनाव में कांग्रेस का समर्थन प्राप्त उम्मीदवार प्यारीबाई गोठरिया ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार को 3200 से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। भाजपा नेता संपत्तिया उइके के राज्यसभा सांसद चुने जाने के कारण यह सीट खाली हुई थी। भाजपा के लिए इस सीट को प्रतिष्ठा का प्रश्न माना जा रहा था। यह सीट इसलिए भी अहम थी क्योंकि भाजपा के जिलाध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर भी इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com