भावांतर भुगतान पर 6 जनवरी को प्रदेश भर में जश्न मनाएगी सरकार
भोपाल। प्रदेश सरकार भावांतर भुगतान योजना से किसानों की नाराजगी दूर करने में जुट गई है। नवंबर महीने में किसानों द्वारा मंडियों में बेची गर्ईं फसलों का भावांतर योजना के तहत भुगतान करने के लिए 6 नवंबर को प्रदेश भर में किसानों के बीच जश्न का माहौल बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 45 जिलों में किसान सम्मेलनों का आयोजन किया गया है। टीकमगढ़ में मुख्य आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। जबकि 24 जिलों में सरकार के मंत्री जाएंगे। सभी जिलों में होेने वाले आयोजनों में स्क्रीन लगाई जांएगी। जिस पर किसानों के बीच मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
कृषि विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं कि 1 से 30 नवंबर तक मंडियों में भावांतर योजना में चिह्नित फसल बेचने वाले किसानों को इस योजना के तहत शनिवार को उनके खातों में राशि जमा कराई जाएगी। इसके लिए सभी कलेक्टरों को कहा गया है कि जिला स्तरीय किसान सम्मेलनों में किसानों के लिए बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई जाएं। जिससे किसानों तक मुख्यमंत्री का संबोधन पहुंच सके। मुख्यमंत्री इस दिन किसानों के बीच बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। किसान सम्मेलनों के जरिए सरकार भावांतर भुगतान योजना को किसानों की जिंदगी में बदलाव लाने वाली योजना बताया जाएगा। साथ ही भविष्य में इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री किसानों के बीच खुलासा करेंगे। जिला सम्मेलनों में शामिल होने के लिए 24 मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई। कृषि विभाग ने मंत्रियों का कार्यक्रम भी जारी किया है। विधानसभा अध्यक्ष भी जिला स्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे। लेकिन सरकार ने उनका जिला तय नहीं किया है। हालांकि छह जिले अशोकनगर, रायसेन, मंदसौर, राजगढ़, छिंदवाड़ा एवं बालाघाट में भावांतर भुगतान योजना के सम्मेलन नहीं होंगे।
1 से 2 बजे के बीच सीएम रहेंगे लाइव
टीकमगढ़ में होने वाला मुख्य आयोजन का प्रसारण सभी क्षेत्रीय चैनलों पर होगा। साथ ही किसान सम्मेलनों में लगाई गईं टीवी स्क्रीन पर भी मुख्यमंत्री लाइव रहेंगे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com