जिले में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा जिला स्तरीय आयोजन समिति की बैठक संपन्न
अनूपपुर / जिले में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा । आयोजन समिति की बैठक कलेक्टर अजय शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई । बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील जैन , सी.ई.ओ. जिला पंचायत के.व्ही.एस.चैधरी , अपर कलेक्टर आर.पी तिवारी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा , नगरपालिका अध्यक्ष अनूपपुर राम खेलावन राठैार, एस.डी.एम. अनूपपुर प्रवीण फूलपगारे , एस.डी.ओ.पी. गर्ग, नगरनिरीक्षक, होमगार्ड कमाण्डेंट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे । प्रातःकाल प्रभात फेरी तथा मिष्ठान वितरण कार्यकम होगा । कलेक्टर शर्मा ने बताया कि मुख्य समारोह शा0 उ0 उ0 मा0 वि0 में प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जायेगा । जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घ्वजारोहण करेंगे तथा प्रदेष के मुख्यमंत्री जी का प्रदेष की जनता के नाम संदेष का वाचन करेंगे । कार्यक्रम में आकर्षक परेड , सांस्कृतिक कार्यक्रम , विकास पर आधारित झांकियां निकाली जायेंगी । साथ ही लोक तंत्र के प्रहरियों तथा शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जायेगा ।विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियां स्वसहायता भवन में भारत पर्व कार्यक्रम के समापन तक एकत्र रहेंगी । सभी कार्यालयों में प्रातः 8 बजे से घ्वजारोहण कार्यालय प्रमुख द्वारा किया जायेगा । इसके बाद सभी शासकीय सेवक जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे । गणतंत्र दिवस के अवसर पर सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन अपरान्ह 2 बजे से 4 बजे तक किया जायेगा । सायंकाल स्वसहायता भवन अनूपपुर में भारत पर्व का आयोजन किया जायेगा , जिसमें देवास से लोक गायकों का दल एवं जबलपुर का लोक नृत्य दल अपनी प्रस्तुति देगा । जन सम्पर्क विभाग द्वारा सायंकाल में प्रदेष सरकार की नीतियों एवं उपलव्धियों पर आधारित छायाचित प्रदर्षनी भी लगायी जायेगी। कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक ,सी.ई.ओ. जिला पंचायत सहित जिला प्रषासन ने जिले एवं नगर के लोगों से इन कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने का आग्रह किया है । बैठक में विभिन्न अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं के दायित्व सौपें गये । कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत के मीडिया अधिकारी श्री अमित श्रीवास्तव एवं प्राचार्य श्रीमती लतिका श्रीवास्तव द्वारा किया जायेगा । अन्तिम रिहर्सल 24 जनवरी को प्रातः 10 बजे से आयोजित की जायेगी।
जिले में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा जिला स्तरीय आयोजन समिति की बैठक संपन्न
Reviewed by mponlinenews.com
on
Monday, January 08, 2018
Rating: 5
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com