-->

Breaking News

सौभाग्य योजना का लाभ जिले के हर पात्र हितग्राही को मिले- कलेक्टर

सौभाग्य योजना का लाभ जिले के हर पात्र हितग्राही को मिले- कलेक्टर

अनूपपुर /  कलेक्टर अजय शर्मा ने आज समय-सीमा की बैठक में मध्यप्रदेश विद्युत मंडल द्वारा संचालित सौभाग्य योजना की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की यह अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे परिवार जिनके यहां बिजली की व्यवस्था नहीं है, बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। कार्यपालन यंत्री विद्युत मंडल योजना की अवधारणा के अनुरूप का संचालन करते हुए समय-सीमा में जिले के हितग्राहियों को लाभान्वित करायें। आपने बताया कि शासन द्वारा जिले के 76 हजार परिवारों को योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य दिया गया है। जिसे प्राप्त करने हेतु विद्युत मंडल के अधिकारी अपनी कार्ययोजना बनायें तथा उसका अमल सुनिश्चित करें। योजना के तहत जो आवास विद्युत पोल से 40 मी. के अंदर है, वहां तुरन्त बिजली कनेक्शन देना है तथा जहां बिजली लाईन उपलब्ध नहीं हैं, वहां सोलर पावर के माध्यम से भी बिजली की व्यवस्था की जानी है। साथ ही ट्रांसफार्मर से 500 मी. की दूरी पर आवास होने पर अधोसंरचनात्मक विकास करके विद्युत कनेक्शन दिए जाने हैं। कलेक्टर ने जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों तथा सीईओ जनपद पंचायत के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री विद्युत मंडल को दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री के.व्ही.एस. चैधरी, अपर कलेक्टर डाॅ. आर.पी. तिवारी, विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com