-->

Breaking News

गुना : मुहालपुर गुफा मंदिर पर मकर संक्रांति पर लगेगा मेला


जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगने वाले मलों की तैयारियां शुरू
गुना:  जिले भर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर लगने वाले मेलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं. वहीं परंपरानुसार श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर मालपुर गुफा पर 38वाँ मकर संक्रांति मेला आयोजित किया जा रहा है.

आचार्य पं. देवेन्द्र शास्त्री मालपुर ने बताया कि महात्मा ब्रह्मलीन 1008 श्री रमेशपुरी महाराज की परम्परा के अनुसार मालपुर गुफा पर 37वें मकर संक्रांति के पावन पर्व पर धार्मिक अनुष्ठान होते रहे हैं. इसी क्रम में  38वाँ मकर संक्रांति मेला की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसमें तन-मन-धन से क्षेत्रीय जनता सहित सनातनधर्मी सहयोग प्रदान कर मेले की भव्यता प्रदान कर रहे हैं. विराट हिन्दू उत्सव समिति के प्रमुख कैलाश मंथन के मुताबिक मुहालपुर गुफा मंदिर सहित गादेर, केदारनाथ, मचमढ़ी, चांचौड़ा के बागवागेश्वर, कुंभराज के महादेवघाट, मधुसूदनगढ़ के मदागन आदि मंदिरों पर भी प्रतिवर्ष की भांति मेलों का आयोजन होगा. इन धार्मिक एवं प्रसिद्ध स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनलाभ लेने पहुंचते हैं. श्री मंथन ने प्राचीन धार्मिक स्थलों की पुरासम्पदा के संरक्षण की मांग की है. इसके साथ ही मेले के आयोजन के दौरान प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com