-->

Breaking News

गुना में परंपरागत ढंग से समारोह पूर्वक मनेगा गणतंत्र दिवस


मुख्य समारोह में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकियों का होगा आयोजन
गुना। 26 जनवरी 2018 को गणतंत्र दिवस परंपरागत ढंग से समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। कलेक्टर राजेश जैन ने यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की समय पर सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस पर प्रात: 7.30 बजे शालेय छात्र-छात्राओं की प्रभातफेरी निकालने के जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी दफ्तरों में प्रात: 8 बजे तक ध्वजारोहण कर प्रात: 8.30 बजे मुख्य समारोह स्थल पर उपस्थित होने के कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यालय प्रमुखों से कहा कि ध्वजारोहण करते समय यह ध्यान रखा जाए कि राष्ट्रीय ध्वज कट-फटा ना हो तथा उल्टा ना फहर जाए। गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन यहां लाल परेड ग्राउण्ड पर प्रात: 9 बजे से होगा। मुख्य समारोह में पुलिस, एस.ए.एफ., होमगार्ड, एन.सी.सी. सीनियर, एन.सी.सी. जूनियर, वन विभाग, रेडक्रॉस, स्काउट आदि की परेड का आयोजन होगा। स्कूली बच्चों के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्य समारोह में लोक शिक्षण विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, जिला पंचायत, म.प्र. विद्युत वितरण कम्पनी, जिला शहरी विकास अभिकरण, जल संसाधन विभाग आदि की आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को पुरस्कृत किया जाएगा। ऐसे शासकीय सेवकों के नाम 20 जनवरी 2018 तक अपर कलेक्टर गुना को उपलब्ध कराने के कलेक्टर ने कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए। 25 एवं 26 जनवरी 2018 को शासकीय इमारतों पर रोशनी की जाएगी। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। संध्याकाल भारतपर्व का आयोजन भी होगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com