शासकीय माध्यमिक विधालय गढ़ाके छात्र छात्रों को कराया भ्रमण
राजकुमार पंत
गुना, ब्यूरो। शासकीय माध्यमिक विधालय के छात्र छात्राओं को विज्ञान मित्र क्लब के अंतर्गत भ्रमण गतिबिधि के लिए सात औ आठ के छात्र-छात्राओं को बजरंगढ़ और बीस भुजी माता मंदिर के दर्शन कराएं। बजरंगढ़ किले के बारे में पुरातत्व की चीजों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान यहां के एतिहासिक व राजा के बारे में विस्तार से बताया। किले में रखी तोप के बारे में बच्चों को बताया कि राजा-महाराजाओं के लड़ाई के समय काम आती थी। बजरंगढ़ स्थित जैन मंदिर के भी दर्शन सभी छात्रों ने किए। इसके साथ ही बच्चों को ये समझाईश दी कि अपने को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। भ्रमण दल में प्रधानाध्यापक अंजना आँथिया, राजेश्वरी श्रीवास्तव, प्रदीप ओझा सहित सभी शिक्षकों ने भ्रमण कराया।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com