-->

Breaking News

विश्व के प्रमुख जनजातीय उच्च शिक्षण संस्थानों के समक्ष चुनौतियों पर विमर्श

विश्व के प्रमुख जनजातीय उच्च शिक्षण

संस्थानों के समक्ष चुनौतियों पर विमर्श

आईजीएनटीयू में स्पेन के प्रो. फ्रांसिस्को जेवियर का अतिथि व्याख्यान आयोजित

अमरकटंक / इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में शनिवार को विश्वभर के प्रमुख जनजातीय उच्च शिक्षण संस्थानों के समक्ष चुनौतियों पर विमर्श के लिए अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें स्पेन के अलीकांटे विश्वविद्यालय के प्रो. फ्रांसिस्को जेवियर उलान डी ला रोजा ने इनकी उपलब्धियों और जनजातीय समुदाय के शैक्षणिक विकास में इनके योगदान को रेखांकित किया। प्रो. फ्रांसिस्को ने जनजातीय समुदाय के लिए कार्यरत उच्च शिक्षण संस्थानों के राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक-आर्थिक प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्व के कई हिस्सों में इन संस्थानों की प्रतिबद्धता से जनजातीय समुदाय में चेतना का संचार हुआ है। इनकी मदद से उच्च शिक्षा का प्रतिशत बढ़ रहा है, जनजातियों में स्वयं के अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है जिससे उनका राजनीतिक प्रतिनिधित्व भी बढ़ रहा है। इन सभी की मदद से जनजातियों की अनूठी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में सहायता मिल रही है। उन्होंने दुनियाभर में कार्यरत जनजातीय समुदाय के उच्च शिक्षण संस्थानों का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करते हुए इनके प्रबंधन के बारे में भी उपयोगी जानकारी प्रदान की। कुलपति प्रो. टी.वी. कटटीमनी ने उनके शोध की प्रशंसा करते हुए उन्हें इस वर्ष विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले जनजातीय संस्थानों के अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार में आमंत्रित किया। इससे पूर्व प्रो. रंजू हसनी साहू ने उनका परिचय प्रस्तुत किया। संचालन अस्सिटेंट प्रोफेसर चार्ल्स वर्गीज ने किया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com